आज दिनांक 24 जनवरी 2021 को यह ब्लॉग तैयार किया है। कुछ मन की बातें लिखने कुछ औरों की बातों का विश्लेषण करने के उद्देश्य से यह निजी पेज सार्वजनिक मंच पर तैयार किया है। यह जरुरी है कि आप अपने अंदर के मनोभावों विश्लेषणों और विचारों को नियमित तौर पर एक स्थान दें ताकि उन विचारों को संग्रहीत किया जा सके। हालांकि यह बात भी उतनी ही सत्य है कि इन विचारों को कोई तरजीह दे या न दे लेकिन आप अपने विचारों को कम से कम संग्रहीत करना सीख सकते हैं। आत्मविश्लेषण और नीर क्षीर विवेचन की ताकत मिलती है। सत्य को समझने, खुद की गलतियां जानने और उनका विश्लेषण करने की ताकत मिलती है। कोशिश है कि जब ब्लॉग पर लिखूं तो पूरी इमानदारी बरतूं क्योंकि आजकल जो एक चीज नहीं मिल पाती है वह है मौलिकता। लेकिन ईश्वर से यही प्रार्थना है कि इतनी ताकत बरतें कि ईमानदारी से लिखने की हिम्मत बनी रहे।
Posts
Showing posts from January, 2021